Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सुन्दरकाण्ड का पाठ के साथ राजनगर में रामलीला महोत्सव का हुआ भूमि पूजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

श्री राम के उदघोष के साथ फहराई हनुमान जी की पताका

यूपी – गाजियाबाद श्री रामलीला समिति राजनगर की ओर से रामलीला मंचन हेतु भूमि पूजन रविवार 10 अगस्त को किया गया, मुख्य अतिथि  विजय कुमार गुप्ता (हरिराम इस्पात लोहा मंडी) एवं मुकेश कुमार गुप्ता (रॉडिक फार्मा लिमिटेड) ने भूमि पूजन कर हनुमान जी की ध्वजा फहराई। इससे पूर्व संस्था के सभी पदाधिकारियो, अतिथियों व सदस्यों ने हवन एवं पूजा में भाग लिया। इस मौके पर सुंदरकांड का पाठ भी किया गया जिसमें वीर हनुमान और राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात सभी ने मिलकर रामलीला महोत्सव के लिए भूमि पूजन किया।

संस्थापक सदस्य एवं मुख्य संरक्षक जितेंद्र यादव, वार्ड सभासद प्रवीण चौधरी एवं अजय शर्मा की अध्यक्षता में भूमि पूजन कराया गया, इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान राम की महिमा अपरम पार है, भगवान हम सभी के आराध्य है इसलिए हर वर्ष रामलीला का मंचन किया जाता है, इस वर्ष भी राजनगर रामलीला हाईटेक और भव्यता से की जाएगी। कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष और उद्योगपति योगेश गोयल (सुधा स्टील्स) द्वारा सभी का स्वागत किया गया।

रामलीला समिति के अध्यक्ष जयकुमार गुप्ता ने बताया कि आगामी 16 सितंबर से डांडिया नाइट से श्री रामलीला मेले का आरंभ हो जाएगा और 4 अक्टूबर को कवि सम्मेलन के साथ संपन्न होगा, समिति के महामंत्री सीए दीपक मित्तल ने बताया कि अतिथियों और दर्शकों के मंचन देखने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे है ताकि मंचन का पूरा आनंद सभी रामभक्त उठा सके। समिति के मेला प्रबंधक एस् एन अग्रवाल  ने बताया कि गणेश शोभा यात्रा के लिए झांकियां, बैंड तथा मेले आदि के लिए सब दुकानों की ज्यादातर बुकिंग हो चुकी है। इस वर्ष रामलीला महोत्सव में सुरक्षा के लिए और भी कड़े इंतजाम किए जा रहे है। भूमि पूजन के दौरान समिति के कोषाध्यक्ष आर के शर्मा, मुख्य संयोजक राकेश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर एन पाण्डेय, सुभाष शर्मा, जी पी अग्रवाल, बृजमोहन सिंघल, मोती लाल गर्ग, सुंदर लाल यादव, राजीव मोहन, के पी गुप्ता
उपाध्यक्ष महावीर बंसल, राधेश्याम सिंघल, दिनेश शर्मा, दीपक सिंघल, दीपक कांत गुप्ता सचिव मनीष वशिष्ठ, विकल्प कौशिक, संयुक्त कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता, मुख्य सलाहकार अनिल कुमार (क्वालिटी स्टील्स), संगठन मंत्री मुकेश मित्तल एवं अमरीश कुमार, प्रचार मंत्री रेखा अग्रवाल, सौरभ गर्ग, सुनील दत्त मेला प्रबंधक विनोद गोयल, आलोक मित्तल, विजय लुंबा, विधि सलाहकार अमरपाल तेवतिया, सिमरन रंधावा संयोजक देवेंद्र गर्ग, डा आर के मित्तल, जितेंद्र रंधावा, ओम प्रकाश भोला, मदनलाल हरित, गोल्डी सहगल, बी के अग्रवाल, वीरेंद्र सारस्वत, पंकज भारद्वाज सहित राजनगर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।