Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

महानगर कांग्रेस ने मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी किए नियुक्ति

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने संगठन सृजन के तहत मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी की नियुक्ति करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे।

संगठन सृजन के तहत महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने कोऑडिनेटर अजय चौधरी की उपस्थिति में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की। जिसमें कविनगर मंडल अध्यक्ष अमित जैन, राजनगर मंडल अध्यक्ष अमन सेमवल, इंद्रपुरम मंडल अध्यक्ष अविनाश मेहता, विजयनगर मंडल अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, क्रॉसिंग रिपब्लिक मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल और प्रतापनगर से एडवोकेट वीर सिंह को नियुक्त किया गया। कांग्रेस मंडल कमेटी गठन और उसके कार्य, दायित्व, एवं अधिकार क्षेत्र के बारे में विस्तार से वीर सिंह जाटव और महानगर कोओडिनेटर अजय चौधरी ने विस्तार से चर्चा की और पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वीर सिंह जाटव महानगर अध्यक्ष, महानगर को-ऑडिनेटर अजय चौधरी, विकास शर्मा उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी, सूर्यकांत महानगर उपाध्यक्ष, एडवोकेट अशोक कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी जोन प्रभारी विधि विभाग कांग्रेस कमेटी लखनऊ, एडवोकेट चन्द्रपाल अध्यक्ष महानगर विधि विभाग, माया देवी महानगर उपाध्यक्ष, शमशुद्दीन सैफी, आबिद चौहान वार्ड अध्यक्ष, के के यादव, सरदार परमजीत सिंह मंडल अध्यक्ष, अमित शर्मा उपाध्यक्ष, अमित कुमार बंटी, विनोद शर्मा, चंद्रपाल, एडवोकेट वीर सिंह, राम सिंह शर्मा सहित कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।