Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज ऐसोसिएशन ने मनाई प्लैटिनम जुबली

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज ऐसोसिएशन के प्लैटिनम जुबली वर्ष के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें एलआईसी के पॉलिसीधारकों तथा गाजियाबाद शहर के गणमान्य व्यक्तियों को शाॅल उढ़ाकर तथा पुष्प गुच्छ एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

आल इण्डिया इंश्योरेंस एम्प्लाॅयज एसोसिएशन (AIIEA) के आह्वान तथा MDIEU के तत्वाधान में एआईआईईए के प्लैटिनम जुबली वर्ष के अवसर पर 5 जुलाई को “मजबूत भारत के लिए मजबूत एलाईसी” विषय के अंतर्गत एक संगोष्ठी भारतीय जीवन बीमा निगम ( LIC ) गाजियाबाद की तीनों शाखाओं द्वारा गाजियाबाद के कविनगर स्थित रामलीला मैदान के जानकी सभागार में आयोजित की गयी, जिसमें  भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के स्वर्णिम इतिहास और राष्ट्र निर्माण में एलआईसी के योगदान पर विस्तृत चर्चा की गयी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम, मेरठ मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबन्धक अमित मनोहर सिन्हा ने एलआईसी के मोटो “योगक्षेम वहाम्यम्” को व्याखित करते हुए बताया कि एलआईसी द्वारा पिछले 69 वर्षो में इसी को ध्येय मानते हुए न केवल देश के नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान  की गयी, अपितु राष्ट्र निर्माण में भी शानदार योगदान किया गया है।

एलआईसी के अधिकारियों, कर्मचारियों, विकास अधिकारियों, सीएलआईए, अभिकर्ता बधुंओं के अतिरिक्त एलआईसी के पॉलिसीधारकों एवं गाजियाबाद शहर के गणमान्य व्यक्तियों से भरे सभागार को विशिष्ट अतिथि एनसीजैडआईईएफ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने संबोधित करते हुए बताया कि देश के विकास का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं हैं, जहां एलआईसी के पदचिन्ह न मिलते हो, आंकड़ो के माध्यम से स्पष्ट करते हुए उन्होंने बताया कि देश के ढांचागत विकास सहित राष्ट्र निर्माण में एलआईसी की लगभग एक चौथाई हिस्सेदारी हैं। दावों के लगभग शत-प्रतिशत भुगतान के साथ-साथ एलआईसी सामाजिक तौर पर कमजोर लोंगों को भी बहुत कम प्रीमियम पर सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराती हैं तथा देश के किसी भी कालखंड या किसी भी हिस्से में हुई प्राकृतिक आपदाओं में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती रही हैं, उनके द्वारा सभी लोगों विशेष तौर पर पालिसीधारक तथा अभिकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए एलआईसी को मजबूत करने का आह्ववान किया गया। अपने पालिसीधारकों के दावे के भुगतान करने की सवेंदनशीलता को मलयालम की प्रसिद्ध अभिनेत्री मंजू वारियर के शब्दों मे उल्लेखित करते हुए एलआईसी की पंच लाईन “जिंदगी के साथ भी जिदंगी के बाद भी” को एलआईसी का अपने पालिसीधारकों को बेहतर सेवा प्रदान करना एक मिशन हैं, बताया।

इस अवसर पर, भारतीय जनमानस  द्वारा  LIC पर अटूट विश्वास को बनाए रखने के लिए निगम के पॉलिसीधारकों को तथा एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान करने वाले गाजियाबाद शहर के निम्न गणमान्य अतिथियों जे एल रैना (रिटा.रीडर एम एम एच कालेज), डा.आर के अग्रवाल ( वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी), प्रेम चन्द्र गुप्ता ( चेयरमैन दुर्गा वाशिंग पाऊडर), संदीप सिंघल,(कामधेनु स्टील्स प्रबंध निदेशक), के पी गुप्ता (समाजसेवी लगभग 18500 से अधिक मुफ्त नेत्र आपरेशन करा चुके हैं) को भी सम्मानित किया गया।