
कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
यूपी – गाजियाबाद जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कंट्रोल रूम प्रभारी गिरीश शर्मा का जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा व अन्य पदाधिकारी ने कांग्रेस का पटका पहनकर सम्मानित किया। एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक कुमार की मौजूदगी में विधि प्रकोष्ठ में उत्तर प्रदेश के महासचिव पद पर अमित जैन को नियुक्त किया गया उनका नियुक्ति पत्र दिया गया तथा जिला कांग्रेस पूर्वांचल विभाग का जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह को बनाया गया उनको भी नियुक्ति पत्र दिया गया तथा कांग्रेस का पटका पहन कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा जिला महासचिव सविता गौतम रियाज सैफी विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज राय महानगर विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंद्रपाल एडवोकेट राजेंद्र शर्मा राजाराम भारती सुरेंद्र शर्मा कार्यालय सचिव महेंद्र गौतम सूर्यकांत राजीव शर्मा बाबूराम आर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।







