यूपी – गाजियाबाद लायंस अंतरंग क्लब नई दिल्ली द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम गाजियाबाद के सेंट्रल पार्क राजनगर में रविवार 6 जुलाई सुबह 10 बजे आयोजित किया गया जिसमे विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए।
हाल ही में देखा गया है कि हमारे देश में बाढ़ और भूस्खलन के रूप में जो तबाही देखी गई है, वह वनों की कटाई का परिणाम है। इस प्रकार हम प्रदूषण को कम करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ रहे हैं, जो आज की जरूरत है। वृक्षारोपण पर्यावरण को बड़े पैमाने पर मदद करेगा।
कार्यक्रम मधु भल्ला चार्टर अध्यक्ष, संगीता त्यागी अध्यक्ष लायंस अतरंग क्लब नई दिल्ली द्वारा आयोजित किया गया जिसमे सुनीती जैन कोषाध्यक्ष
संतोष गुप्ता चार्टर सदस्य स्वाति त्यागी व राजनगर REA के अध्यक्ष डी के गोयल पूर्व अध्यक्ष दीपक कांत गुप्ता अमरीश त्यागी महासचिव प्रभाकर त्यागी कोषाध्यक्ष मोदी व रवींद्र त्यागी चेयरमैन वॉटसन एंड सैनिटेशन कमेटी बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया उपस्थित रहे।