यूपी – गाजियाबाद 02 जून 2022 से 04 जून 2022 तक बस्ती जनपद मेंआयोजित जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप 2022 में प्रतिभाग करने पहुंची गाजियाबाद जनपद की जूनियर बालक / बालिका टीमों में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालक टीम का गाजियाबाद आगमन पर स्वागत किया गया।
रईसपुर खेल स्टेडियम में 7 जून 2022 को तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली जनपद की बालक टीम को माला मेडल व प्रसाद वितरण कर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। बालक टीम में मोहित पाल कप्तान अभिषेक ठाकुर उप कप्तान रोहित पाल राहुल अरिजीत घोष कृषति त्यागी सक्षम कटारिया ऋतिक सूर्यांश त्यागी प्रीतपायल अंकित विपिन टीम कोच शुभम शर्मा टीम मैनेजर सचिन चौधरी बालिका वर्ग- बुलबुल कप्तान अनुष्का उप कप्तान पलक कुमारी लविषक सुमन नीलम संजना मानसी पायल शिवानी सीमा छाया टीम कोच सुरभी सिंह टीम मैनेजर तान्या त्यागी थे। इस अवसर पर रविंद्र चौधरी अध्यक्ष रईसपुर सेवा संस्था राजकुमार कोषाअध्यक्ष रईसपुर सेवा संस्था सुधीर चौधरी हंसवीर चौधरी भूषण कुमार सुनील चौधरी सुरभी सिंह तानिया त्यागी सभी ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी। इस दौरान डॉक्टर रिचा सूद अध्यक्ष जिला खो-खो एसोसिएशन डॉ प्रवीण कुमार सचिव जिला खो-खो संघ गाजियाबाद मौजूद रहे।
