यूपी – गाजियाबाद अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य कार्यालय 50 नयागंज पर जिला अध्यक्ष संदीप बंसल ने जेठ माह की जून में भीषण गर्मी को देखते हुए मीठा जल बाटा।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा मीठा जल वितरण में सहयोग करने के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर मनोज बंसल संदीप बंसल नीरज बंसल राजन बंसल अनमोल बंसल अक्षय बंसल अनिल गर्ग प्रेम प्रकाश चीनी दीपक गर्ग संजय गुप्ता सुनील सहगल उपस्थित रहे।
