यूपी – गाजियाबाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनौली विकास क्षेत्र मुरादनगर में 24 दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण पूर्ण होने पर विधालय की छात्राओ को प्रमाण पत्र वितरित किए गए एवं छात्राओं को सड़क सुरक्षा व साइबर क्राइमव स्वास्थ्य संबंधित जानकारी भी दी गई।
कंपोजिट विद्यालय सुल्तानपुर में इस कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र कुमार आत्मरक्षा प्रशिक्षक ने किया, इंचार्ज प्रधानाध्यापक उपासना ने बच्चों की उज्जवल भविष्य के कामना की। इस अवसर पर विधालय का समस्त स्टाफ ने सहयोग किया।