Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20250312-WA0032
PlayPause
previous arrow
next arrow

उप्र. उधोग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का समरकूल प्रतिष्ठान पर हुआ अभिनंदन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का संजीव कुमार गुप्ता और राजीव गुप्ता ने अपने समरकूल प्रतिष्ठान पर स्वागत अभिनंदन किया।

सोमवार को उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मण्डल की महानगर इकाई और मेरठ मण्डल के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का भी आगमन हुआ था। इस शपथग्रहण समारोह से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने समरकूल पहुचकर उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मण्डल (उधोग मंच) के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता से मुलाकात की तथा कुशलक्षेम पूछते हुए। व्यापार मण्डल की महानगर इकाई की क्रियाओं के संबंध में भी चर्चा की। इस अवसर पर अभिषेक गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, तुषार गुप्ता, तनुज गुप्ता, रोहित गोयल उपस्थित रहें।