यूपी – गाजियाबाद अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा द्वारा कांग्रेस नेता विनीत त्यागी का राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर जनपद सहित प्रदेश का नाम रोशन करने पर सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा द्वारा उनके निवास स्थान ग्राम मोरटा जिला गाजियाबाद में उनके द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर खेल जगत कुश्ती एवं दौड़ विशेष तौर पर कुश्ती में स्वर्ण पदक जीत कर सर्वप्रथम परिवार फिर समाज शहर एवं प्रदेश का नाम रोशन करने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुरेश त्यागी जिलाध्यक्ष, मुकेश त्यागी महामंत्री, बाबा विद्यानंद, पूर्व अध्यक्ष राकेश त्यागी, बिजेंदर त्यागी, आशाराम त्यागी, राजीव त्यागी नवादा, शैलेंद्र त्यागी, नीरज त्यागी, प्रेम दत्त त्यागी, राजीव त्यागी जुलैडा, नितिन त्यागी मोरटा, धीरेन्द्र त्यागी सिहानी, सहित समाज के अन्य व्यक्तियों ने उनका सम्मान किया।
