अमरनाथ यात्रा मार्ग पिस्सूटॉप पर विशाल भंडारे की तैयारियों पर हुई चर्चा

दिल्ली – श्री शिव शक्ति सेवादार दिल्ली द्वारा 30 जून से चालू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिये एक अहम बैठक रखी गई। जिसमे यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पिस्सूटॉप पर भंडारा लगाए जाने को लेकर चर्चा की गई।
इस बार 30जून से यात्रा शुरू हो रही है। पिस्सूटॉप पर भंडारा का आयोजन श्री शिव शक्ति सेवादार करोल बाग दिल्ली व ब्रांच शाखा के सहयोग से लगाया जाता है। संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 2 वर्ष से यात्रा रुकी हुई थी। यात्री बाबा के दर्शन नहीं कर पा रहे थे। इस बार यात्रा 30 जून से शुरू हो रही है और हम चाहते हैं कि जाने वाले यात्रियों की हर प्रकार की सेवा कर सके। वही संस्था के प्रधान संजीव कुमार ने बताया इस बार भंडारे को और भव्य तरीके से किया जाएगा। जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है। सभी सेवादार व ब्रांच के सभी पदाधिकारी को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए यह मीटिंग रखी गई। जिसका जो भी सुझाव हो वह हमें दे ताकि भंडारा भव्य तरीके से लगाया जाए और आने जाने वालों यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा महसूस ना हो। हर यात्री की सेवा करना हमारा धर्म है।और किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए और भंडारे की सभी व्यवस्था पर विचार किया गया। सभी सेवादारों को गाइडलाइन दी गई की हमें सेवा कैसी करनी है। महंत विजय गिरि ने बताया कि सेवा ही परमो धर्म अन्नदाता सदा सुखी, वस्त्र दाता कमलापति। सेवादार तन मन धन से सेवा करते हैं। वही अजय चोपड़ा ने बताया की भूखे को अन्न प्यासे को पानी ऐसे हैं बाबा बर्फानी जो एक बार बाबा की सेवा में लग जाता है वह कभी दुखी नहीं रहता और जो सेवा करने से खुशी मिलती है उसका व्याख्यान नहीं किया जा सकता। सभी ब्रांचो के प्रमुखो ने मीटिंग में पहुंचकर और भंडारे में एक अच्छी व्यवस्था के लिए संकल्प लिया।