स्वतंत्रता संग्राम 1857 के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

यूपी – गाजियाबाद प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 शहीद स्मारक समिति द्वारा प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य संयोजक पूर्व चेयरमैन पंडित रामआसरे शर्मा के तत्वाधान में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 30 मई वर्ष 1857 में हिंडन के तट पर अंग्रेज और भारतीय सेना के बीच युद्ध हुआ था जिसमें अनेक भारतीय शहीद हुए थे शहीद स्मारक समिति द्वारा हर वर्ष 30 मई को यहां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है समिति के सदस्यों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
समिति के अध्यक्ष पंडित रामआसरे शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम 21 वर्षों से लगातार किया जाता रहा है समिति जीडीए से लगातार मांग करती आई है कि हिंडन नदी के किनारे ऐतिहासिक शहीद स्थल बनाया जाए लेकिन प्रशासन इस पर सुनवाई नहीं कर रहा है। इस अवसर पर समिति के मीडिया प्रभारी डॉक्टर बीके शर्मा हनुमान ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले वतन पर मर मिटने वालों का यही बाकी निशा होगा। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। समिति के महामंत्री पी एन गर्ग उपाध्यक्ष देवदत्त त्यागी अरुण भुल्लन पंडित नवीन कुमार पोले सौरभ मित्तल चतर सिंह मुल्तान शर्मा मनोज चौधरी नरेंद्र त्यागी मुकेश डंपी शर्मा चांद सिंह रामबीर मयंक शर्मा देवेंद्र सिसोदिया मनीष कुमार शशि कांत मिश्रा सहदेव शर्मा गौरव कटोरिया पूर्ण कौशिक संतोष दीक्षित जितेंद्र जिंदल बबलू त्यागी विनीता पाल प्रमोद हितेषी सगीर अहमद हिमांशु शर्मा अध्यक्ष जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा गाजियाबाद आदि लोगों ने श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन समिति के मीडिया प्रभारी डॉ बीके शर्मा हनुमान ने किया।