Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने लाईन पार किया तूफानी जनसंपर्क

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद गली, गांव, मोहल्ला विकास संकल्प के लिए जात-पात को भूल जाएं, सदर विधानसभा के विकास और समृद्धि के लिए भाजपा को जिताएं। इसी संकल्प को लेकर भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने लाइन पार क्षेत्र में तूफानी जनसंपर्क किया।

सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने प्रचार में लगे हुए सांसद अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेन्द्र कश्यप, सहरानपुर विधायक राजीव गुंबर, दादरी विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा तथा स्थानीय पार्षद, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष तथा अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों मोहल्लों का तूफानी जनसंपर्क कर बीजेपी के समर्थन में आशीर्वाद मांगा।

सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा के लिए मैदान पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के उतरने से क्षेत्र में लोगों का जनसमर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क के दौरान बीजेपी प्रत्याशी संजीव शर्मा का पूरे लाइन पार क्षेत्र वासियों ने ढोल- ताशे और गाजे-बाजे के साथ पारंपरिक अंदाज में थिरकते, गाते-झूमते हुए फूलमाला पहनाकर अभूतपूर्व स्वागत किया।