भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने अकबरपुर बहरामपुर में पदयात्रा कर किया जनसंपर्क

यूपी – गाजियाबाद भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने अकबरपुर बहरामपुर में पदयात्रा कर मतदान की अपील की। चुनाव प्रचार के दौरान संजीव शर्मा ने जनता के बीच जाकर अपनी योजनाओं के बारे में बताया और वोट की अपील की।

भाजपा के महानगर अध्यक्ष रहे भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने चुनावी तैयारी को लेकर अपने बूथ और क्षेत्र में मजबूत संगठनात्मक टीम के साथ कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। संजीव शर्मा की पदयात्रा के दौरान जनता का समर्थन भी देखने को मिला।