नई राह पगडंडिया ने गृह विहीन बच्चों के आश्रम में फ्रूट मिठाई व भोजन का किया वितरण

हरियाणा – फरीदाबाद नई राह पगडंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष शालू पांडेय ने फरीदाबाद सैक्टर- 1 में बने गृह विहीन बच्चों के आश्रम में पहुंच कर फ्रूट मिठाई व भोजन का किया वितरण
उड़ान परिवार की हिना माथुर के आमंत्रण पर एक नई राह पगडंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष शालू पांडेय उस बाल परिवार में गई जहां पर उन्होंने बच्चों के लिए फ्रूट्स मिठाई एवं भोजन का प्रबंध किया। उन्होंने कहा हिना माथुर का बहुत-बहुत आभार कि उन्होंने मुझे वहां पर आमंत्रित किया और इतने प्यारे प्यारे बच्चों से मिलाया।
वहां पर उन्हें बच्चों की कुछ आवश्यकताये समझ में आई जिनमें मुख्य रुप से कपड़ों की कमी बच्चों के पास दिख रही थी। जिसको लेकर शालू पांडेय ने सभी लोगों से अनुरोध किया कि 2 साल से लेकर 15 साल तक के बच्चों के लिए अगर आपके घर में कपड़े में हों तो कृपया उन बच्चों के लिए दान करने की कृपा करें। कपड़े ज्यादा पुराने और फटे हुए नहीं होना चाहिए अच्छे साफ-सुथरे प्रेस किए हुए कपड़े ही दान करें।