यूपी – गाजियाबाद सप्ताहिक पैठ बाजार जो कि प्रत्येक रविवार को जिला सरकारी अस्पताल के सामने गंदे नाले पर अवैध रूप से लग रहा है अब जल्द ही हट जाएगा।
व्यापारी नेता राजीव छाबड़ा ने बताया इस अवैध बाजार की वजह से ऐसी स्थिति बनती थी जिसमें एंबुलेंस तक को भी जगह नहीं दी जाती थी। वहां रहने वाले तमाम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था और इस बाजार को लगाने वाले गंदे नाले से लेकर जीटी रोड तक यह बाजार लगने लगे थे। इस बाजार में लगातार चैन स्नैचिंग और पर्स, मोबाइल चोरी जैसी घटनाएं होती रहती थी। वहां के लोगों का रहना भी दुश्वार हो गया था।उन्होंने बताया इसी रविवार को अवैध रूप से जो बाजार लग रहा है उसको हटाने का काम गाजियाबाद का प्रशासन वह गाजियाबाद का नगर निगम करेगा।
