Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गांधी जयंती व सेवा पखवाड़ा के समापन पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद गांधी जयंती व सेवा पखवाड़ा के समापन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने लोहिया नगर स्थित गांधी पार्क में स्वच्छता अभियान अभियान चलाया। पार्क में स्थित गांधी की प्रतिमा को भी साफ सुथरा किया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत मंगलवार 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर महानगर गाजियाबाद में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी श्रृंखला में प्रातः 10 बजे गांधी पार्क मे सघन सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में पहुंचे केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, योगी सरकार के केबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी ने पार्क में स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति की साफ सफ़ाई कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा सघन स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर महानगर पदाधिकारी, मण्डल, मोर्चा सहित बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान में सम्मिलित रहे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी का जन्मदिवस हम आज राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मना रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी आज के दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित कर रखा है। उन्होंने सत्य-अहिंसा के पथ पर चलकर देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण निर्णायक योगदान दिया। महात्मा गांधी ने कहा था कि अहिंसा सबसे बड़ा कर्तव्य है यदि हम इसका पालन नहीं कर सकते हैं तो हमें इस की भावना को अवश्य समझना चाहिए। जहां तक संभव हो तो हिंसा से दूर रहकर मानवता का पालन करना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि देश के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में बड़े जोश, परिश्रम और समर्पण के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने एक पर्व के रूप में मनाया। आज स्वच्छता अभियान के तहत गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती की पावन बेला पर महापुरुषों की प्रतिमा की साफ सफाई कर स्वच्छ भारत दिवस मनाया जा रहा है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी को याद कर हम सभी को उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लेना है, उनके बलिदान और अहिंसा की नीति के कारण आज पूरी दुनिया इस खास दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाती है। पूर्व महापौर आशु वर्मा ने कार्यक्रम का समापन किया।
इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बलदेव राज शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा, विजय मोहन, सरदार एसपी सिंह, महेश अग्रवाल, पूर्व डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद, पवन गोयल, अशोक मोंगा अनिल स्वामी, वीरेश्वर त्यागी, महामंत्री सुशील गौतम, बॉबी त्यागी, रनिता सिंह, संदीप त्यागी, कुलदीप त्यागी, संजीव झा, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, अमित प्रताप, करण शर्मा, वीरेंद्र सारस्वत आदि मौजूद रहे।