गांधर्व संगीत महाविद्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर किया कृष्ण लीला का मंचन

यूपी – गाजियाबाद गांधर्व संगीत महाविद्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण लीला का मंचन किया गया। इस लीला में श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं को संगीत और संवादों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसमें मीरा राधा की कथा, पूतना वध, बकासुर वध, कालिया नाग मर्दन, कृष्ण द्वारा गोपियों के साथ रासलीला आदि शामिल थे। इस लीला को दर्शकों ने भरपूर सराहा और इसका आनंद लिया।

कृष्ण लीला का मंचन करने वाले कलाकारों में :

  • संदीप सिंघवाल – निर्देशन
  • प्रबल चौधरी – नंद बाबा
  • रचना वार्ष्णेय – यशोदा मैया
  • अविशी – राधा
  • विपिन कसाना – अक्रूर
  • नितिन वर्मा – बलराम जी
  • चारू शर्मा – मीरा
  • प्रदीप कश्यप – कंस
  • पंकज – वासुदेव जी
  • काजल – देवकी मैया
  • अल्पना डोगरा – रोहिणी
  • आरती श्रीवास्तव – मंगला चाची
  • एम.एल. अरोड़ा – बकासुर
  • भानु – सुदामा
  • नरेश राजपूत – उद्धव
  • तन्वी, प्राची, अवनी, वाणी, ओजस्वी डोगरा, दीपांशी – गोपियां
  • उर्वशी महेडीया – छोटे कृष्ण
  • शंभू, भाग्य, केशव – ग्वाले
  • निकुंज डोगरा – सैनिक
  • गोविंद – सैनिक
  • आरती – रुक्मणी

लायंस क्लब गाजियाबाद एकता की तरफ से सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथिगण में डॉ. तारा गुप्ता, पूनम सिंघल, अनीता अग्रवाल और मनमोहन गुप्ता शामिल थे।