Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
IMG-20240914-WA0017
PlayPause
previous arrow
next arrow

राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने काकोरी ट्रेन शहीदों को किया नमन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – बुलंदशहर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग सशक्तिकरण नरेंद्र कश्यप ने शुक्रवार को बुलंदशहर जिले का भ्रमण किया। यहां उन्होंने काकोरी ट्रेन एक्शन पर आधारित कार्यक्रम में भाग लिया, इस दौरान वो कई कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने तिरंगे रंग के सौ गुब्बारे उड़ा कर शुरू किया। इसके बाद पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रधुन से कार्यक्रम को शुरू किया गया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री प्रदेश सरकार नरेंद्र कश्यप द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन पर आधारित अभिलेख एवं चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। साथ ही उन्होंने इस दौरान एक लघु आधारित फिल्म भी देखी। इस मौके पर राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन व शहीदों के परिवारजनों को नमन करते हुए सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति से पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

काकोरी जैसे कांड के शहीदों को कभी भुलाया नहीं जा सकता : नरेंद्र कश्यप

उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप बुलंदशहर में आयोजित काकोरी कांड के कार्यक्रम में उपस्थित हुए। उन्होंने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि काकोरी कांड जैसे हादसों के शहीदों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने इस दौरान उनको नमन किया और कहा कि देश आजादी के 75 वर्ष पूरे कर चुका है। इसके बावजूद आज भी हमें अपने शहीदों का उतना ही सम्मान करना चाहिए जितना आजादी के समय किया जाता था।

रक्तदान शिविर और पौधारोपण कार्यक्रम में भी लिया भाग

उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने शुक्रवार को काकोरी कांड के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में सिकंदराबाद नवादा फायरिंग रेंज कोला में शहीद स्मृति वाटिका में पौधारोपण किया। साथ ही जिला अस्पताल बुलंदशहर में आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विधायक सिकंदराबाद लक्ष्मीराज सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा विकास चौहान जिलाधिकारी बुलंदशहर सहित शहर के प्रमुख गणमान्य नेता और अधिकारीगण उपस्थित रहे।