यूपी – गाजियाबाद 9 अगस्त क्रांति दिवस के रूप में सभी कांग्रेस के सदस्य द्वारा पूरे देश में मनाया गया। 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया गया था और गांधी जी द्वारा पूरे देश के क्रांतिकारी और जनता से करो या मरो का आवाहन किया गया था।
जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी ने कहा की मुख्य रूप से 9 अगस्त 1942 की क्रांति को आधार देने वाले मुख्य रूप से महात्मा गांधी जी, जवाहरलाल नेहरू, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद, अरुणा आसफ अली, उषा मेहता, सुचेता कृपलानी को याद किया। वही युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आसिफ अली के कार्यालय पर युवक कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। उसके पश्चात शाम को मुरादनगर विधानसभा के मोरटा में स्वतंत्रता सेनानी दो सगे भाई मोहनलाल व हरिद्वारी लाल जैसे वीर सपूत जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपनी अहम भूमिका निभाई के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें माला पहनकर व शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्ञानेंद्र त्यागी, विजय नेता, सुरेश चौधरी, अरविंद, विकास, शुभम, सागर, त्यागी अभिषेक, बाबा त्यागी, अभिषेक, निक्की, सनी, कपिल, विजय पंडित, आशु त्यागी मंडोला, विकास, संजय गर्ग, हरिओम, अंकुर, शिवम, यूनुस, अजय त्यागी, विनोद, रामविलास पासवान, अंकुर, आबिद मौजूद रहे।