Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

प्रदेश स्तरीय खो खो चैंपियनशिप में तृतीय स्थान पर रही गाजियाबाद पुरुष टीम का किया अभिनन्दन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद एमेच्योर खो-खो एसोसिएशन प्रयागराज द्वारा प्रदेश स्तरीय खो खो चैंपियनशिप 22 मई से 23 मई 2022 तक प्रयागराज में आयोजित की गई। इसमें प्रदेश की 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। गाजियाबाद की पुरुष टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। टीम कप्तान शुभम शर्मा सचिन चौधरी उप कप्तान मोहित पाल अरुण कुमार सौरभ रोहित अभिषेक कृष सचिन कुमार राहुल आकाश सूर्यांश सभी का स्वागत किया गया।


मंगलवार को रहीसपुर खेल स्टेडियम में खो खो चैंपियनशिप से तृतीय स्थान प्राप्त कर लोटी गाजियाबाद पुरुष टीम के
खिलाड़ियों का स्वागत व अभिनंदन किया गया। साथ ही साथ जूनियर बालक बालिका टीमों का ट्रायल चयन किया गया जूनियर चयनित टीम 02 जून 2022 से 04 जून 2022 तक बस्ती में राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। जूनियर बालक बालिका टीम का प्रशिक्षण शिविर खेल स्टेडियम रहीसपुर में प्रतिदिन 31 मई 2022 तक चलेगा। इस अवसर पर रविंद्र कुमार अध्यक्ष रहीसपुर सेवा संस्था राजकुमार कोषाअध्यक्ष रहीसपुर सेवा संस्था विदुर चौधरी मोहित चौधरी आकाश चौधरी अरुण चौधरी कबड्डी कोच डॉ ललित भूषण कोषाध्यक्ष जिला खो-खो एसोसिएशन कपिल शर्मा नीरज पाल सुदर्शन योगाचार्य डॉ प्रवीण कुमार सचिव जिला खो-खो संघ उपस्थित रहे।