Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20250403-WA0025
IMG-20250404-WA0036
Screenshot_20250410_184439_Samsung Notes
PlayPause
previous arrow
next arrow

लायंस क्लब हॉल में तीज उत्सव व तीज क्वीन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद कवि नगर स्थित लायंस क्लब हॉल में तीज उत्सव व तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिंदी मीडिया की प्रसिद्ध एंकर रेशू त्यागी के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर की नामचीन महिला हस्तियों ने भाग लिया।

तीज उत्सव का आयोजन सफल व संतोषदायक रहा उत्सव में सावन सखा के साथ बहनों ने अल्हड़पन के झूले, झूले। कजरी के स्वर बरसे और श्रृंगार का उत्सव हुआ। तीज क्वीन प्रतियोगिता में बेटी, बहू के साथ दादी भी मंच पर उतरीं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कल्पना सक्सेना, विधायक हेमलता चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता सुमन त्यागी, प्रो. रंजना शर्मा, आईपीईएम की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुगंधा गोयल, टाइनी ट्यूलिप्स स्कूल की प्रिंसिपल ममता बाथला, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता त्यागी, कॉस्मेटोलॉजिस्ट नियति धवन, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ बीपी त्यागी, ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ आयुर्वेद की डॉ. दीपाली मुकेश नांदवे, आकाशवाणी की रेडियो जॉकी ज़रीन नाज, प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर दिव्या त्यागी, भातखंडे संगीत महाविद्यालय की प्रिंसिपल भावना कौशिक, साइंस डिवाइंस से निराली और मोटिवेशनल स्पीकर मधु शर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिनिधि महिला हस्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम में भातखंडे संगीत महाविद्यालय दिल्ली व गाजियाबाद के कलाकारों ने संगीत की विशेष प्रस्तुतियां दी। वहीं मानव मंदिर गुरुकुल दिल्ली की छात्रा के भजन ने सबका मन मोह लिया। प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर दिव्या त्यागी की प्रस्तुति को सबने सराहा। कार्यक्रम में डाक्टरों के संचेतना सत्र भी आयोजित किए गए।