Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20250815_073345_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने किया होली मिलन समारोह

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा कविनगर स्थित लायंस क्लब भवन में श्री श्याम फाग महोत्सव एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शहर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ नगरायुक्त महेन्द्र सिंह तंवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकारी केके शर्मा के द्वारा की गई।


कार्यक्रम के दौरान मनमोहक झांकियों के बाद चन्दन लगाकर फूलों वाली होली खेली गई। सभी ने होली पर्व से पूर्व फाग महोत्सव का आनंद लिया।
श्री श्याम फाग महोत्सव होली मिलन कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केके शर्मा के साथ भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा , महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, दर्ज़ा प्राप्त राज्यमंत्री बलदेव राज शर्मा, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हाजी राजशाही , नगरायुक्त महेन्द्र सिंह तंवर, फिल्म निर्माता मनोज शर्मा, व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री चिन्मय भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज भूषण मित्तल, व्यापारी एवं वरिष्ठ समाज सेवी विजय चौधरी, समरकूल के डायरेक्टर संजीव गुप्ता, व्यापारी नेता प्रीतम लाल, निगम पार्षद हिमांशु मित्तल, पी एन गर्ग, सुरेंद्र गर्ग, नीरज गोयल, विनित शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम संपन्न होने पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे व्यापार मंडल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष केके शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के आयोजन में जिला अध्यक्ष बालकृष्ण गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गोयल, जिलाध्यक्ष महिला डॉक्टर सोनिका शर्मा, राकेश शर्मा, प्रदीप चौधरी, प्रवीण सेठी, अशोक भारतीय, अजय सिंघल, परमानंद सिंघल, पंकज त्यागी, समीर शर्मा, संदीप त्यागी रसम, रुद्रप्रताप त्यागी, असीम कटारिया, अनिल मेहरा, वंदना चौधरी, तरुनिमा श्रीवास्तव, हरमीत बक्शी, मुनींद्र आर्य, मनोज गुप्ता, सुरेश सिंह, विकास त्यागी, राजेश वर्मा, राजीव त्यागी, योगेंद्र त्यागी, नीता भार्गव, करण शर्मा, प्रदीप पाठक, लविश गर्ग, आलोक त्यागी, शैलेन्द्र बाबा, संजीव कुमार मौजूद रहे।