बसपा ने ग्राम नाय फल में लगाई चौपाल

यूपी – गाजियाबाद बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के आदेशानुसार जनपद गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष विरेन्द्र जाटव ने 23 मई को मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में अनेक गांवों का दौरा किया और मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के नायफल में सेक्टर समीक्षा की।
जिला उपाध्यक्ष असलम मंसूरी, जिला खजांची पवन शर्मा, ओमवीर सिंह गौतम विधानसभा अध्यक्ष, राजू रंगीला, बीवीएफ जिला सह संयोजक बम्हैटा निवासी नवीन कुमार, सेंसर पाल, विकास सिंह महरौली एवं बसपा जिलाध्यक्ष विरेन्द्र जाटव एडवोकेट का गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया।
जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जाटव ने वर्तमान में चल रही सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रखा और बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में नाकाम सरकार को खूब घेरा। उन्होंने बताया कि सर्व समाज का हित बहुजन समाज पार्टी में ही सुरक्षित है जब बहन जी की सरकार थी उत्तर प्रदेश के अंदर अमन चैन और भाईचारा दिखाई देता था पूरा प्रदेश विकास की राह पर था अधिकारी जनता में जाता था और जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस करते थी। बहुजन समाज पार्टी की सरकार के अंदर छात्रों को छात्रवृत्ति बेरोजगारों को रोजगार शहरी गरीबों को आवास और महिलाओं को न्याय और सम्मान सरकार की प्राथमिकता थी लेकिन आज इस सरकार में कोई सुनवाई  नहीं है। इस अवसर पर लालाराम, राजा राम, ललित, राकेश, गोपाल, संजय, अभिषेक जाटव, सोनू कर्दम, रोहित जाटव, रामकिशन, वीर सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।