Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर महानगर कार्यालय पर मनाया जश्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने नेहरू नगर स्थित मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं के संग भाजपा की जीत की खुशी में ‘धन्यवाद गाजियाबाद’ ‘धन्यवाद भारत’ के उद्घोष के साथ जश्न मनाया।

तीसरी बार मोदी सरकार बनने और गाजियाबाद लोकसभा से अतुल गर्ग द्वारा प्रदेश की दूसरी बड़ी जीत हासिल करने की खुशी में मिठाई बांटकर, ढोल नगाड़े के साथ आतिशबाजी की गई।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा लोकतंत्र की विजय के सफल आयोजन के लिए चुनाव आयोग की पूरी टीम, संगठन की समस्त इकाईयों का दिल से आभार करते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि तीसरी बार फिर से मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प आगे बढ़ेगा। एनडीए की सरकार अपने लक्ष्यों की पूर्ति करेगी।
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम में जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले पहले नेता पीएम मोदी होंगे। उन्होंने कहा कि तीसरी बार एनडीए की सरकार बनना मतलब देशवासियों ने भाजपा पर, एनडीए पर पूर्ण विश्वास जताया है। यह विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। यह विकसित भारत के प्रण की जीत है। यह सबका साथ, सबका विकास के मंत्र की जीत है। यह 140 करोड़ भारतीयों की जीत है।

इस दौरान अशोक गोयल, अनिल स्वामी, राजीव त्यागी, पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, संजीव गुप्ता, संदीप त्यागी, सुशील गौतम, ओमदत्त कौशिक, राजीव त्यागी, सरदार एसपी सिंह, प्रदीप चौधरी, अनिल कल्याणी, अतुल जैन, ओपी अग्रवाल, बी एल गौतम धीरज शर्मा प्रीति चंद्रा, उदिता त्यागी, जमालुद्दीन अल्वी, रुचि गर्ग, रनिता सिंह, भक्ति सिंह, रेनू चंदेला, सुमन सिंह, किरन सिंह, वीरेन्द्र सारस्वत, संजीव चौधरी, कविता सिरोही, प्रतीक माथुर, कामेश्वर त्यागी आदि उपस्थित रहे।