Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

मतदान करने वाले को हर्ष हॉस्पिटल देगा फ्री फर्स्ट ऐड किट व फ्री हेल्थ चेक अप की सुविधा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद डॉ बी पी त्यागी महासचिव व स्वास्थ्य प्रभारी राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने बताया कि गाजियाबाद लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। लोकतंत्र को मजबूती जनता जनार्दन ही दे सकती है। इसके लिए हर व्यक्ति अपने-अपने तरीके से प्रयास कर सकता है।

डॉ बी पी त्यागी ने कहा कि चुनाव हमारे लिए किसी पर्व से कम नहीं है, यह हमारे देश की दशा और दिशा बदलने वाला है। ज्यादा से ज्यादा वोट डालकर हम अपने देश को सशक्त बना सकते हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों से वोट डालने की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा जो भी मतदाता वोट डालने के बाद नीली स्याही दिखाएगा उसे फ्री फर्स्ट ऐड किट दिया जायेगा व फ्री हेल्थ चेकअप कराया जायेगा। चुनाव में अधिक से अधिक लोग मतदान करें, इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने एक नई पहल की है, जिससे हमें उम्मीद है कि मतदान के दिन भारी संख्या में लोग वोट करें। मतदान प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना अनिवार्य है। सभी मतदाता शुक्रवार दिनांक 26/4/24  को मतदान केंद्रों पर सुबह 7 am से शाम 6 बजे तक पहुंचकर मतदान करें।