Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

आपके द्वारा दिया गया एक-एक वोट हर ग़रीब की आवाज को बुलंद करेगा : अतुल गर्ग

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद गाजियाबाद से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने राजनगर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, वर्ष 2014 में जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बने हैं उसके बाद से आज का भारत, दुनिया को दिशा दिखाता है। अब दुनिया देख रही है कि केवल 10 वर्षों में भारत की साख और हैसियत कैसे बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि मैं क्षेत्र के लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा। आने वाली 26 तारीख को आप सभी राजनगरवासी अधिक से अधिक संख्या में बढ़कर मतदान में हिस्सा ले, अपने सगे संबंधी मित्रों के साथ मतदान केंद्र जाकर अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें।

चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार सुबह 9 बजे बीजेपी उम्मीदवार अतुल गर्ग राजनगर पहुंचे। सभा में मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व महानगर अध्यक्ष अरुण भुल्लन, पूर्व मेयर आशु वर्मा, भाजपा लोकसभा चुनाव संयोजक अजय शर्मा, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोगा, पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, राज नगर वार्ड 84 के पार्षद प्रवीण चौधरी, राजनगर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जयकुमार गुप्ता, भाजपा कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, भाजपा सह मीडिया प्रभारी जय कमल अग्रवाल, राजनगर आर डब्लू ए अध्यक्ष दीपककांत गुप्ता, उद्योगपति व समाजसेवी के पी गुप्ता, मंडल अध्यक्ष ओम दत्त कौशिक, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा,  ब्रजमोहन सिंघल, राजीव मोहन उपस्थित रहे।