Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर प्रत्याशियों ने किया जनसम्पर्क

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद जैसे जैसे चुनाव की तारीख करीब आ रही हैं वैसे वैसे सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के लोकसभा प्रत्याशी का चुनाव प्रचार भी तेज़ी पकड़ रहा है।

गाजियाबाद से उम्मीदवार धीरेन्द्र सिंह भदौरिया लगातार अपने जनसम्पर्क के दौरान जनता के बीच पहुँच रहे हैं, इंदिरापुरम और ज्ञानखंड- 2 में सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के साथ उन्होंने डोर-टू-डोर जनसम्पर्क अभियान चलाया और जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं दूसरी ओर सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर लोकसभा से प्रत्याशी नर्वदेश्वर दीक्षित (N. D. DIXIT) के लिए गिरिधरपुर, दादरी में जनसभा को सम्बोधित किया। अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि आम जनता वर्तमान सरकार से त्रस्त आ चुकी है, गैस सिलेंडर महँगा है, पेट्रोल महंगा है, शिक्षा महँगी है आम आदमी की सुनने वाला कोई नहीं है। इसीलिए अब अपने बीच का नेता चुनने का समय है, सुभाष पार्टी के प्रत्याशी को चुनने का समय है। उपस्थित जनता ने भी सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को अपना पूर्ण समर्थन प्रदान करने का एलान किया।