Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी प्रत्याशी धीरेन्द्र सिंह भदौरिया का लगातार जारी जनसम्पर्क

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के गाजियाबाद लोकसभा से प्रत्याशी धीरेन्द्र सिंह भदौरिया  लगातार जनसम्पर्क करते हुए जनता के बीच पहुँच रहे हैं।

इसी कड़ी में गरिमा गार्डन से शुरू हुआ जनसभाओं का सिलसिला अर्थला, इंदिरापुरम और नन्द्रग्राम में भी जारी रहा। लगातार जनता के बीच में उपस्थित होने वाले धीरेन्द्र का जनता भी खूब मालाओं से स्वागत कर रही है। अपनी जनसभाओं में जनता को सम्बोधित करते हुए धीरेन्द्र लगातार विकास का मुद्दा उठा रहे हैं, उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार क्षेत्र का विकास करने में पूरी तरह से विफल रही है, वहीं जनता के बीच उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार को प्राथमिकता बताया।

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के संस्थापक सतेंद्र यादव ने कहा कि देश में वर्तमान सरकार की नीतियों और बढ़ती महंगाई को लेकर जनता में पूरी तरह से आक्रोश है इस बार के चुनाव परिणाम चौकाने वाले होंगे, क्योंकि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है अब आम आदमी ने सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी को विजय दिलाने का मन बना लिया है।

सुभास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि गाजियाबाद की जनता सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी को सबसे बेहतर विकल्प मान कर चल रही है क्योंकि शहर में जनप्रतिनिधि नदारद ही रहते हैं जनता के सुख दुःख से उन्हें कोई सरोकार नहीं रहता लेकिन सुभास पार्टी ने जनता के बीच रहने वाले धीरेन्द्र सिंह भदौरिया पर विश्वास जताया है जिससे जिले की जनता भी उत्साहित है और इस बार जीत धीरेन्द्र सिंह भदौरिया की होगी। इस दौरान महाराणा प्रताप सेना वीर शिरोमणि के अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह खोसला, सत्यम अग्रवाल,  अनिल सिन्हा, सुभाष चंद्र पांडे, संजय श्रीवास्तव, शिवकुमार सिंह, गणेश शर्मा, रंजीत शर्मा, अजय श्रीवास्तव, विनोद अकेला, पिंटू यादव, संजय पासवान, पन्नालाल, राजेश श्रीवास्तव, आर पी शुक्ला, प्रमोद श्रीवास्तव, हरी ओम तिवारी, जे पी शुक्ला, राजेन्द्र यादव, नरेंद्र पांडे उपस्थित रहे।