Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20250312-WA0032
PlayPause
previous arrow
next arrow

समाजसेवी विनीत त्यागी भाजपा में हुए शामिल

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सांसद और विधायकों के साथ दिलाई सदस्यता

यूपी – गाजियाबाद लोकसभा चुनाव के दौरान जहां एक तरफ देश में भाजपा 400 पार का दावा कर रही है तो वहीं लगातार समाजसेवा से जुड़े लोग भी भाजपा का दामन थाम रहे हैं, इसी कड़ी में गाजियाबाद के पटेल नगर सैकेंड निवासी प्रमुख समाजसेवी विनीत त्यागी ने भी भाजपा का दामन थामा।

भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव कार्यालय पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट में जल संसाधन विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पटका पहनकर समाजसेवी विनीत त्यागी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

विनीत त्यागी कहा भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ना उनके स्वभाव जिसमें समाजसेवा एवं जरूरतमंदों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने में एवं अपने देश के लिए कार्य करने में बहुत उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन देश का विकास को वो राह मानकर आगे बढ़ते रहेंगे एवं पार्टी द्वारा दी जाने वाली सभी जिम्मेदारियों को पूर्ण करेंगे।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद अनील अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, मुरादनगर से विधायक अजीत पाल त्यागी, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कौन हैं प्रमुख समाजसेवी विनीत त्यागी

गाजियाबाद के वॉर्ड – 9 पटेल नगर सैकेंड में रहने वाले विनीत त्यागी मौजूदा समय में भारतीय यूथ ब्रिगेड में प्रदेश महामंत्री, एवं राष्ट्रीय जनसेवा सोसायटी में अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इसके अलावा सभी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में वो प्रमुखता से भाग लेते हैं। गाजियाबाद क्षेत्र में दूधेश्वरनाथ नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर से लेकर बालाजी मंदिर के मच्छेंदर पाल गिरी तक सभी के साथ मिलकर सनातन को बढ़ावा देने के लिए विनीत त्यागी जाने जाते रहे हैं।