Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

डॉली शर्मा ने लोनी और मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में किया जनसंपर्क

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद शनिवार को इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने लोनी और मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कीं और समाज के गणमान्य लोगों से मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

समर्थकों ने उन्हें मुहल्ले और गांवों में जगह-जगह घुमाया, मंदिर में दर्शन कराया और स्थानीय जनसमस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने आमलोगों को आश्वस्त किया कि आप लोगों को नाउम्मीद नहीं होने दूंगी सभी समस्याओं के समुचित हल निकलवाने में सहयोग करुंगी। इसके लिए मैं सड़क से संसद तक संघर्ष करूंगी। उनके साथ गठबंधन सहयोगी नेता कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी, सपा जिलाध्यक्ष फैजल हुसैन, सपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, सपा नेता राहुल पंडित मौजूद रहे।