Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने मुरादनगर विधानसभा में किया जनसम्पर्क

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र जनसंपर्क कर क्षेत्र की जनता से वोट के अपील करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सुठारी, जलावा, सुराना, रावली आदि गांवों का दौरा किया। उनके समर्थकों ने उन्हें स्थानीय मुहल्ले और बाजारों में जगह-जगह घुमाया और स्थानीय जनसमस्याओं से अवगत कराया।

डॉली शर्मा ने लोगों को आश्वस्त किया कि आपकी सभी समस्याओं को हल कराने में सहयोग करुंगी। इसके लिए मैं सड़क से संसद तक संघर्ष करूंगी, लेकिन आपलोगों को नाउम्मीद नहीं होने दूंगी।

इसी क्रम में वह सुठारी गांव पहुंचीं और जिला पंचायत सदस्य विकास यादव के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित हुई। यहां पर कथावाचक ने उन्हें पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। विकास यादव ने अपने पिता स्व. प्रीतम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर इस कथा का आयोजन किया था, जहां सपा के राज्यसभा सदस्य प्रो राम गोपाल यादव, पूर्व एमएलसी व मंत्री राकेश यादव, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री रमेश प्रजापति, सपा प्रवक्ता मनीषा त्यागी काकड़ा, कुलदीप त्यागी के अलावा ग्राम प्रधान भी पहले से मौजूद थे, जिनसे उन्होंने सहृदयता पूर्वक मुलाकात की और गठबंधन को मजबूत बनाने सम्बन्धी राजनीतिक बातचीत की। इसके बाद वह सुराना गांव पहुंची, यहां पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनमानस को धोखा दिया है। उसके नेताओं ने आम आदमी के हितों से खिलवाड़ किया है। इसलिए गरीबों, बेबशों के हित में हमारे नेताओं राहुल गांधी-प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव-अरविंद केजरीवाल आदि के हाथ मजबूत कीजिए। वहीं रावली रोड के बाजारों में एक एक करके घूमीं और दुकानदारों से जनसमर्थन मांगा।

जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी, सपा जिलाध्यक्ष फैजल हुसैन, सपा नेता राहुल पंडित, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अमित शर्मा, अमित यादव, सचिन यादव, सचिन चौधरी, प्रशांत शर्मा, मोनू पंडित उनके साथ मौजूद रहे।