यूपी – गाजियाबाद प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष बीके शर्मा हनुमान के नेतृत्व में संगठन का विस्तार किया गया। जिसकी जानकारी देते हुए प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक डॉ एके जैन ने दी।
उन्होंने बताया कि सर्वसम्मति से बैठक का आयोजन किया गया जिसमें चिकित्सकों की मांगों व समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। कन्या भ्रूण हत्या क्यों पर और मजबूती से कार्य करने का प्रस्ताव रखा गया। उन्होंने बताया प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में 30 वर्षों से कन्या भ्रूण हत्या क्यों पर लगातार सर्व जातीय सम्मेलन कर जागरूक अभियान चलाया जा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा। बैठक में एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में राष्ट्रीय संयोजक डॉ एके जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर आरपी शर्मा डॉक्टर सुबोध त्यागी डॉक्टर रुखसाना परवीन डॉक्टर नूर मोहम्मद उपाध्यक्ष डॉक्टर विनीत शर्मा डॉक्टर मिलन मंडल डॉ सुजीत सिंह प्रवक्ता डॉक्टर संजय कुशवाहा सचिव डॉ देवाशीष ओझा सह सचिव डॉक्टर फराह सुभाष शर्मा महासचिव डॉक्टर सुभाष शर्मा डॉ दिलीप कुमार डॉक्टर बिल्लू प्रजापति डॉ देवेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष डॉक्टर एनएस तोमर संगठन मंत्री डॉक्टर मोहित कुमार वर्मा डॉक्टर राशिद खान डॉ एस के मिश्रा डॉ श्याम लाल सरकार डॉक्टर सपन सिकंदर डॉ श्रीकांत मलिक प्रचार मंत्री डॉ एस पी गुप्ता कार्यालय मंत्री डॉक्टर सचिन भारतीय मीडिया प्रभारी डॉक्टर मुवसिरअली सलाहकार डॉ सुनीता बहल डॉ एस निशा अपना दायित्व संभालेंगे। नियुक्ति पर डॉ. एके जैन ने कहा कि एसोसिएशन ने उन्हें पुन: जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पहले की अपेक्षा और ज्यादा खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे समय-समय पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ मिलकर चिकित्सकों की मांगों व समस्याओं को उठाते रहे हैं और भविष्य मेें भी वे एसोसिएशन के लिए पूरी लगन व निष्ठा से मेहनत करेंगे।







Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin
