Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

लायंस क्लब गाजियाबाद एकता की मासिक बैठक में नगर आयुक्त ने दिया स्वच्छता का संदेश

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद लायंस क्लब गाजियाबाद एकता द्वारा शुक्रवार को मासिक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर आयुक्त गाजियाबाद महेंद्र सिंह तंवर मौजूद रहे।


नगर आयुक्त ने सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि जिस प्रकार तुम लोग अपने घर में साफ सफाई करते हो या घर का ख्याल रखते हो जिससे वह स्वच्छ व सुंदर रहे उसी प्रकार नगर निगम भी तुम्हारे घर के बाहर की सारी जिम्मेदारी उठाता है। उन्होंने कहा शहर को स्वच्छ व सुंदर रखने के लिए शहर में रहने वाले सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। वही इस अवसर पर उन्होंने क्लब की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा पूछे गए सवालों का भी संतोषजनक जवाब दिया। जिसके बाद क्लब की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शहर की स्वच्छता के लिए नगर निगम का हरसंभव सहयोग करने का वादा किया। इस मीटिंग में क्लब की सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अतिथि के रुप में समाज सेवक गगन अरोरा काजल छिब्बर संध्या त्यागी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष अनीता अग्रवाल सचिव अनीता तलवार कोषाध्यक्ष नीना मदान सहित बड़ी संख्या में क्लब की महिला सदस्य उपस्थित रही।