Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर प्राणघातक हमले के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद असम में सत्ता के संरक्षण में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी और भारत जोड़ो न्याय यात्रा एवं न्याय यात्रियों पर हमले के विरोध में जिला युथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ सैफी के नेतृत्व में युथ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

जिला अध्यक्ष आसिफ सैफी ने कहा कि सत्ता के संरक्षण में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाई। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल यात्रियों पर प्राणघातक हमले किए। असम में सत्तारूढ़ बीजेपी के गुड्डों ने अराजकता फैलाईं। हमारे नेता राहुल गांधी पर जानलेवा हमला किया। असम में कानून को ताक पर रख दिया गया है और कानून व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा हम राष्ट्रपति जी से मांग करते हैं कि अराजकता फ़ैलाने वालों और भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर मुख्यमंत्री के संरक्षण में हमला करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए एवं कानून व्यवस्था पर विफल असम की भारतीय जनता पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को बर्खास्त करे।


पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बीजेपी के लोगों का हमला किया जाने पर मोदी और हिमंत बिस्वा सरमा सरकार की बौकलाहट बताया। उन्होंने कहा भारत के जननायक राहुल गांधी जी हिंसाग्रस्त मणिपुर के लोगों के दर्द को कम करने और राज्य में शांति स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं। राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देश में सद्भावना बनाए रखने, संविधान की रक्षा करने, लोकतंत्र को बचाने और देश में अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी न्याय दिलाने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है। सतीश शर्मा ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार के आदेश पर न्याय यात्रा को रोका और उसपर हमला करवाया। में राष्ट्रपति जी से मांग करता हूं कि असम सरकार को जल्द से जल्द बर्खास्त करें।

इस मौक़े पर पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, शिक्षा प्रकोष्ठ के चेयरमैन जे के गोड, महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, नव नियुक्त ज़िलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सलीम सैफी, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कोशिक, ओ बी सी विभाग के ज़िलाध्यक्ष विजय पाल चौधरी, सेवा दल के ज़िला अध्यक्ष सुनील शर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस अभिषेक त्यागी, मोहित गोड, तरुण रावत, प्रेम प्रकाश चीनी, महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक वली हसन , विनीत शर्मा, नंद किशोर शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, बी के सिसोदिया, असवनि त्यागी, आरिफ़, जावेद, आसिफ़, प्रमोद सिंह, मोईन, शाहरुख़, अजरह, तेज़ा, नितिन  पारसर, लालू कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद है।