Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20250312-WA0032
Screenshot_20250314_090643_Drive
PlayPause
previous arrow
next arrow

सलीम अहमद सैफी बने गाजियाबाद अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शहनवाज आलम ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के सचिव सलीम अहमद सैफी के संगठन में काम करने के अनुभव को देखते हुए अहम जिम्मेदारी देकर गाजियाबाद अल्पसंख्यक कांग्रेस का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके बाद उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष के निर्णय का सलीम सैफी ने स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि गाजियाबाद में अल्पसंख्यक कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए अथक परिश्रम किया जाएगा। अल्पसंख्यक कांग्रेस को जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्र में मजबूत करने के लिए संगठन तैयार किया जाएगा। नगर पालिका और नगर परिषद में मजबूत नगर अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा प्रदेश अध्यक्ष शहनवाज आलम ने जो मेरे पर विश्वास किया है, प्रदेश अध्यक्ष जी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। सलीम सैफी ने जिला अध्यक्ष नियुक्त करने पर पार्टी हाईकमान और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष जनाब शहनवाज आलम का आभार व्यक्त किया।