Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

आरकेआई विद्यालय में वार्षिक खेल समारोह का हुआ आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद संजय नगर सेक्टर 23 स्थित आर0के0आई0 विद्यालय में वार्षिक खेल समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के निदेशक आलोक गर्ग उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ नमिता शर्मा की अगवाई में एनसीसी के छात्रों द्वारा पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया एवं मार्च पास्ट करते हुए सलामी दी गई। तत्पश्चात खेल परंपरा के अनुसार छात्र एवं छात्राओं द्वारा मशाल प्रज्वलित कर खेल समारोह का शुभारंभ किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें सरस्वती वंदना, योग और ताइक्वांडो का प्रदर्शन अद्वितीय रहा। खेल समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। खेल प्रतियोगिता में कृष्णा सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि आलोक गर्ग ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई और शुभकामनाएं प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को भविष्य में अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की कोऑर्डिनेटर कविता भटनागर की अगुवाई में मुख्य अतिथि द्वारा छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कार वितरण किए गए।

खेल समारोह का व्यवस्थित आयोजन करने में खेल शिक्षक सुनील चौधरी एवं रविंद्र चौधरी की सबसे अहम भूमिका रही जिनके मार्गदर्शन में यह समारोह संपन्न किया गया।