Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में क्लॉस प्रेजेंटेशन “समर्पण” का किया गया आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद विजयनगर स्थित जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में 23 दिसम्बर को क्लॉस प्रेजेंटेशन “समर्पण” का आयोजन किया गया। समारोह का आकर्षण स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत राम भक्त हनुमान के जीवन पर आधारित कार्यक्रम रहे। समारोह का उदघाटन स्कूल के चेयरमैन जे. के. गौड़, निदेशक डॉ करूण गौड़ व प्रधानाचार्या अंजू गौड़ ने सामूहिक रूप से किया।

चेयरमैन जे. के. गौड़ ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के आयोजन बहुत जरूरी है। इससे बच्चों की प्रतिभा तो निखरती ही है, साथ ही उनका आत्मविश्वास भी बढता है, जो अपने लक्ष्य को प्राप्त करने व जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए जरूरी है। स्कूल की प्रधानाचार्या अंजू गौड़ ने कहा कि राम भक्त हनुमान बल व बुद्धि के प्रतीक हैं और अंसभव कार्यों को भी अपने बल व बुद्धि से संभव कर देते हैं। विपरीत परिस्थिति में भी कैसे विजय प्राप्त की जा सकती है, यह उनके जीवन से जाना जा सकता है। आज के बच्चे भी उनसे प्रेरणा लें और किसी भी परिस्थिति व चुनौती से घबराकर भागने की बजाय उसका मुकाबला कर विजय प्राप्त करे, इस उददेश्य से ही इस समारोह का आयोजन किया।

स्कूल के कक्षा 1 व 2 के बच्चों ने हनुमान जी के जीवन पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। निदेशक डॉ करूण गौड़ ने सभी का आभार व्यक्त कर अभिभावकों तथा अध्यापिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि बाल कलाकारों की प्रतिभा को निखारकर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा ऐसे कार्यक्रमों से ही मिलती है। बच्चों ने हनुमान की सम्पूर्ण लीलाओं का मंचन करके दिखाया कि हनुमान जी से बड़ा कोई भक्त नहीं है। वे हर समय राम नाम का जाप करते रहते हैं और राम कृपा से बड़े से बड़े कार्यों को भी चुटकी में कर देते हैं। इस कार्यक्रम में स्कूल की प्राथमिक शाखा की अध्यापिकाओं तथा नृत्य अध्यापिका प्रियंका धियानी व अनुभवी का विशेष योगदान रहा।