यूपी – गाजियाबाद रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज ग्राम जावली में दो प्रोजेक्ट जिसमें 2 वाटर कूलर एवं 52 साइकिल उन कन्याओं को दी गई जो स्कूल काफी लंबा रास्ता तय करके पहुंचती थी जिसके लिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी गवर्नर अशोक अग्रवाल ने रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत की सराहना की।
उन्होंने बताया कि क्लब की तरफ से जगन्नाथ अस्पताल में कैंसर की जांच के लिए लगभग पौने दो करोड़ रुपए की मशीन भी दी गई है। कॉलेज के प्रबंधक वरिष्ठ भाजपा नेता शिक्षाविद पृथ्वी सिंह कसाना, राज कौशिक वरिष्ठ पत्रकार एवं शायर, उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बलदेव राज शर्मा और गाँव के प्रमुख लोगों ने रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद आनंद द्वारा स्कूल में लगवाए 2 वाटर कूलर एवं छात्राओं में वितरित की गई साइकिलों के लिए क्लब के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। पूर्व प्रधान एवं ग्राम जावली के गणमान्य व्यक्तियों के बीच रोटरी क्लब गाजियाबाद अनंत के प्रधान सतीश चंद्र मित्तल एवं सदस्य अभिषेक जिंदल, अजय जैन, आशुतोष गुप्ता, संदीप सिंघल, अंकुर अग्रवाल, अंशुल गर्ग, अमित गुप्ता, लोकेश गोयल, राकेश कुमार गुप्ता, सी पी तालियान, दीपक गुप्ता, जगदीश मोदी, सचिन कोहली ने छात्राओं को साइकिलें वितरित की जिसको लेकर छात्राओं में बड़ा उत्साह रहा।
