Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में “आज़ादी का अमृत महोत्सव” के रूप में मनाया वार्षिक उत्सव

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में 2 दिसंबर 2023 को वार्षिक उत्सव “आज़ादी का अमृत महोत्सव” बड़े ही निराले अंदाज में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया कि भारत लोकतंत्र को मजबूती देते हुए ज्ञान-विज्ञान को समृद्ध बना रहा है तथा धार्मिक संस्कृति को सुदृढ़ता प्रदान करते हुए मंगल से चंद्रमा तक अपनी छाप  छोड़ रहा है। वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में मीमांसा मलिक सीनियर जर्नलिस्ट तथा डाॅ उदिता त्यागी इंडिपेंडेंट डायरेक्टर SJVM गवर्नमेंट ऑफ इंडिया का आकर्षक ढंग से सजे विद्यालय परिसर में “अतिथि देवो भवः” की परंपरा को निभाते हुए स्वागत व अभिनंदन किया गया।

सर्वप्रथम गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने कोरोना टीकाकरण अभियान में जन-जन की भागीदारी और विश्व पटल पर प्रशंसा का विषय बनते भारत को नृत्य के माध्यम से दिखाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्राओं ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर चलाए गए तिरंगा अभियान को बहुत उत्साह के साथ दिखाया और यह संदेश भी दिया कि हम सभी को मिलकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग देना है।
छात्राओं ने जब अपने नृत्य और अभिनय के माध्यम से शिव के विभिन्न रूपों को दिखाया तब ऐसा लगा मानो विद्यालय परिसर ही काशी और उज्जैन बन गया हो, यह देखकर सभी भाव विभोर हो गए, जब छात्राओं ने रामकथा तथा राम मंदिर निर्माण को नृत्य के माध्यम से दिखाया तब विद्यालय का सारा प्रांगण ‘जय श्रीराम ‘ की आवाज से गूंज उठा।


छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से दिखाया कि भारत ने किस प्रकार चंद्रयान को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतारा। अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के लिए G-20 तथा भारत की तीव्रतम गति को दिखाती वंदे भारत ट्रेन का मंचन बहुत ही सुंदर ढंग से किया।

छात्राओं ने राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र आदि राज्यों की संस्कृति को नृत्य के माध्यम से दिखाकर अनेकता में एकता का परिचय दिया। ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त गीत ‘नाटू- नाटू’ ने दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम को मनोरंजक के साथ-साथ ज्ञानवर्धक बनाते हुए छात्राओं ने कम समय में सभी क्षेत्रों जैसे खेल, फैशन, ऑस्कर पुरस्कार, नारी सशक्तिकरण, NEP आदि को बड़े ही रोचक ढंग से दिखाया। मेरा देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है….. गीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम मनोरंजक तथा ज्ञानवर्धक रहा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि हमारा विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में भी आगे बढ़ रहा है, तथा अपने ज्ञानवर्धक क्रियाकलापों से विद्यालय का नाम रोशन कर रहा है।


इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश कुमार गोयल एमएलसी उपस्थित रहे तथा उन्होंने सी बी एस ई कक्षा-10 तथा कक्षा 12 की  टाॅपर्स छात्राओं को तथा उनके अभिभावकों को पुरस्कारों से सम्मानित करके उनका उत्साहवर्धन किया। साइंस, कॉमर्स और मानविकी स्ट्रीम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं रूपाली गौर, दीक्षा शाक्य, तृप्ति पूरी को पुरस्कार स्वरुप लैपटॉप  प्रदान किया गया। इन छात्राओं के अभिभावकों को भी स्मृति चिन्ह तथा शाॅल से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में कक्षा 12 में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली  छात्राओं सलोनी कौशिक, पिहू श्रीवास्तव, ज्ञानवी पांडे को पुरस्कार स्वरूप 25000/ की धनराशि एफडीआर के रूप में प्रदान की गई। इसी क्रम में कक्षा 12 में तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाली छात्राओं भूमिका पांडेय, भूमि कुमारी, स्नेहा कुमारी को पुरस्कार स्वरूप 15000/ की धनराशि एफडीआर के रुप में प्रदान की गई।


कक्षा 10 की टाॅपर ‘तान्या अग्रवाल ‘ को पुरस्कार स्वरुप लैपटॉप प्रदान किया गया तथा उनके माता-पिता को स्मृति चिन्ह तथा शाॅल से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में कक्षा 10 की अन्य छात्राओं जाह्नवी शुक्ला, रीतिका गुप्ता
तथा हनी अरोरा को पुरस्कार स्वरुप 10000/रुपए की कीमत का मोबाइल फोन प्रदान किया गया।


कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने समारोह को सफल बनाने के लिए सभी के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय के मैनेजर अजय गोयल ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।