यूपी – गाजियाबाद नये वोट बनवाने के लिए एवं नये वोटरों में जागरूकता लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जगह जगह वोटर चेतना कैम्प लगाये जा रहे हैं। इसी क्रम में गोविंदपुरम जे ब्लॉक तिराहा स्थित सिद्ध पीठ शिव हनुमान मंदिर के सामन भाजपा महिला मोर्चा गोविंदपुरम मंडल अध्यक्ष सविता त्यागी के नेतृत्व में वोटर चेतना कैंप लगाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री उदिता त्यागी एवं महानगर महामंत्री रेनू चंदेल मौजूद रही।
गोविंदपुरम मंडल में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा वोटर चेतना महा अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को लगाए गए वोटर चेतना कैंप में महिला कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य किया। कैंप में महिला कार्यकर्ताओं ने वोटर चेतना अभियान के अन्तर्गत सैकड़ो की संख्या में नये वोट बनवाने के लिए फार्म भरवाये।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की क्षेत्र मंत्री उदिता त्यागी महानगर महामंत्री रेनू चंदेला गोविंदपुरम मंडल अध्यक्ष सविता त्यागी उपाध्यक्ष पुष्पा पांडे उपाध्यक्ष अर्चना मंत्री लोकेश शर्मा मंत्री गोरी कोषाध्यक्ष पुष्पा त्यागी मौजूद रही।






