Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

पिछड़ों के लिए सपा ने जितने कार्य किए किसी भी राजनीतिक पार्टी ने नहीं किए : राजपाल कश्यप

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप के गाजियाबाद समाजवादी पार्टी कार्यालय आगमन पर  जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन व महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव द्वारा फूलमाला पहनाकर कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान राजपाल कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री शासनकाल में गाजियाबाद में जो विकास की गंगा बहाई गई विस्तार से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया जैसे की गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड, बिजली घरों का निर्माण, साइकिल ट्रैक का निर्माण, फुटओवर ब्रिज, फ्लाईओवर आदि अनेकों कार्य कराए गए।

डा. राजपाल कश्यप ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को मजबूती से कैसे जीता जा सकता है उसे लेकर कार्यकर्ताओं  को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही सर्वजन का सम्मान करती है व पिछड़ों के लिए समाजवादी पार्टी ने जितने कार्य किए हैं उतने किसी भी राजनीतिक पार्टी ने पिछडे समाज के लिए नहीं किए हैं।

पार्टी कार्यालय पर सभा के उपरांत राजपाल कश्यप महानगर महासचिव राजन कश्यप के संजय नगर आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने कश्यप समाज के लोगों को भी संबोधित किया। इस दौरान फैसल हुसैन एडवोकेट जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट महानगर अध्यक्ष अमन यादव जिला महासचिव राजन कश्यप महानगर महासचिव मधु चौधरी प्रदेश महासचिव महिला सभा राज देवी चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा गुलाब यादव महानगर उपाध्यक्ष मनोज पंडित महानगर उपाध्यक्ष ललित गुर्जर पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष अरुण यादव महानगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग ताहिर हुसैन प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग अमित बालियान प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग सौदान गुर्जर जिला सचिव आशु चौधरी दीपक शर्मा प्रशांत सागर वसीम कृष्ण कुमार यादव जिला सचिव मोहम्मद अब्बास हैदर जिला अनुष्का सिंह महानगर सचिव शशि कश्यप जिला महासचिव महिला सभा रानू कश्यप रिंकू कश्यप जिले खान सलमानी संजय कुमार जाहिद खान शादाब अहमद जितेंद्र जाटव विनोद कश्यप नरेंद्र कुमार बैगा रजत पवार संजय यादव कमलेश यादव अभिषेक सिंह दिनेश कश्यप नवीन कुमार शर्मा आशु अब्बासी जिला सचिव टेक राम यादव देवेंद्र यादव रियाजुद्दीन रामकुमार शर्मा रिजवान चौधरी अंकित पंडित राहुल रावत कार्यालय प्रभारी मौजूद रहे।