Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

एचआरआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के छात्रों को मोबाइल फोन का वितरण

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद मोरटा स्थित एचआरआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में एच आर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा उत्तर प्रदेश के उच्चतर शिक्षा सेवा में अध्ययन कर रहे छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित डीजीशक्ति मोबाइल/टेबलेट फोन वितरण योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ संस्थान के वाइस चेयरमैन अंजुल अग्रवाल, निदेशक डॉ निर्दोष अग्रवाल एवं विभाग के विभाग अध्यक्ष राजकुमार तेवतिया, धर्मेंद्र कुमार द्वारा किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार की योजना को आगे बढ़ाते हुए एचआर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में बी बी ए एवं लॉ के अंतिम वर्ष के सभी छात्रों को मोबाइल वितरण किया गया जो कि उच्च शिक्षण संस्थानों एवं उनमें अध्ययन कर रहे छात्रों के लिए अति आवश्यक है। संस्थान के वाइस चेयरमैन अंजुल अग्रवाल, निदेशक डॉ निर्दोष अग्रवाल एवं शिक्षकों ने छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया एवं मोबाइल फोन का सही सदुपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। विभाग के सभी छात्र मोबाइल पाकर लाभान्वित एवं खुश हुए। इस अवसर पर फैसल खान, राहुल कुमार एवं विकास कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूजा चौधरी ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल भूषण का विशेष योगदान रहा।