Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20250913-WA0011
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद के खो खो खिलाड़ी रजत मलिक का तेलगु योद्धा में हुआ चयन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद खिलाड़ी का चयन 21 नवम्बर को अल्टीमेट खो खो लीग सीजन 2 में तेलगु योद्धा के लिए हो गया है। रजत मलिक ने खो खो फेडरेशन के अध्यक्ष एम एस त्यागी और तेलगु योद्धा कोच सुमित भाटिया व स्कूल के संस्थापक नरेंद्र चौधरी कोच का धन्यवाद जताया है। इस सफलता में अपने साथियों के योगदान को भी अहम बताया है।

रजत मलिक गाजियाबाद के रहीसपुर का निवासी है। तेलगु योद्धा में सलेक्शन के बाद घर लोटने पर सभी ने बधाई दी और परिवार ने इस स्तर पर पहुंचने के लिए बहुत खुशी जाहिर की।

लीग का आरंभ दिसंबर माह में ओडिशा में होगा। खिलाड़ी रजत मलिक परमहंस पब्लिक स्कूल गाजियाबाद में शारीरिक शिक्षक है। रजत मलिक ने खो खो में अपना कदम 2009 में रखा था उस समय रजत 11 वर्ष के थे, जिसके चलते हुए, जीवन मे काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। रजत के पिताजी और माताजी एक दुकान चालते हैं और किसान है। रजत के जीवन मे बहुत ऐसे मौके आए जिसमे रजत घर मेडल लेकर भी आए और खाली हाथ भी आना पड़ा। खिलाड़ी ने कभी हार नही मानी और कठिनाई का डटकर सामना किया। खिलाड़ी रजत के इस स्तर तक पहुंचने मे काफी प्रतियोगिता मे प्रतिभाग किया है। सीनियर नेशनल, सब जुनियर नेशनल, स्टेट चैंपियनशिप, सीनियर स्टेट चैंपियनशिप, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप, नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर चुके हैं। जिसमे सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण व नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी में स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं। रजत मलिक गाजियाबाद बुल्स क्लब का खिलाड़ी है। रजत मलिक अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से मास्टर ऑफ फिजिकेल एजुकेशन का छात्र है। खिलाड़ी रजत मलिक वर्ष 2019 मे उत्तर प्रदेश गवर्नर आनंदीबेन जी के द्वारा सम्मानित है।