Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

संजय सिंह की गिरफ्तारी का सच बताने के लिए आम आदमी घर-घर दे रही दस्तक

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के हर जनपद में घर-घर दस्तक देकर पर्चे बांटे। इन पर्चों में संजय सिंह की गिरफ्तारी का सच बताने का प्रयास किया गया है। गौरतलब है कि पूरे प्रदेश मे आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में अभियान चलाकर प्रथम चरण में 25 लाख घरों में दस्तक देगी। अभियान के तहत कार्यकता हर घर पहुंच कर अपने सांसद व उप्र प्रभारी संजय सिंह की ईडी द्वारा की गयी अवैध गिरफ्तारी का काला सच उजागर कर रहे हैं।

मंगलवार को अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर दस्तक दी। घर में मौजूद लोगों को दो पेज का दस्तावेज देकर बताया गया कि संजय सिंह की गिरफ्तारी केंद्र सरकार के इशारे पर की गयी है। पर्चे में नारा दिया गया है कि मरना मंजूर है पर डरना नहीं। मतलब साफ है कि पार्टी नेता,कार्यकता अब दबने व डरने वाले नहीं है। वह संजय सिंह की लड़ाई को आर-पार ले जाना चाहते हैं।

पर्चा बांट रहे कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने के लिए जिलाध्यक्ष डॉ सचिन शर्मा के नेतृत्व में टुकड़ियां बनायी गयी हैं। जो अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर दस्तक दे रही हैं।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ सचिन शर्मा ने बताया कि संजय सिंह आम आदमी की आवाज, पटरी-रेहड़ी, दुकानदारों, पिछड़ों-दलितों की आवाज को संसद में उठा रहे थे तो उन्हें संसद से निलंबित किया गया। जब उन्होंने किसानों के संघर्ष की आवाज उठाई तो उन्हें ईडी का डर दिखाया गया। लेकिन संजय सिंह तब और हमलावर हो गये और उन्होने प्रधानमंत्री और अडानी के भ्रष्टाचार का सच उजागर करना शुरू कर दिया। कहा गया कि संजय सिंह ने जब केंद्र सरकार और उप्र सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करना शुरू किया तो संजय सिंह को जेल भेजने की साजिश रची गयी।

पर्चा वितरण प्रभारी निमित यादव ने कहा कि संजय सिंह ने राजनीति का स्वच्छ चेहरा बनने की कोशिश की और काले कारनामों से दूर रहे। कोरोना काल में आम आदमी के लिए संघर्ष करना हो चाहे सबके लिए आगे आकर लड़ना हो, सबमें संजय सिंह सबसे आगे खड़े रहे। उन्होंने कहा कि संजय सिंह ने किसान बिल पर मोदी सरकार को घेरा। अडानी की लूट का पर्दाफाश किया। केंद्र सकरार के भ्रष्ट व संगीन अपराधों का खुलासा करते हुए मोदी-अडानी गठजोड़ के जरिये देश को लूटने की साजिशों का बुलंद आवाज में विरोध किया। केजरीवाल सरकार के माडल के प्रति लोगों का रुझान बढ़ते देख मोदी सरकार ने अपने दोनों नुमाइंदों ईडी और सीबीआई के जरिये पहले सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को जेल में डाला और शराब नीति के झूठे बवंडर में सबको घेरने की कोशिश कर आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश रची। इसी में संजय सिंह को भी घेरा गया। दिलचस्प यह है कि आज तक ईडी और सीबीआई एक भी सुबूत पेश नहीं कर सकी है।
मीडिया प्रभारी अधिवक्ता मनोज त्यागी ने कहा कि आज हम सबने पर्चो को बांट कर देश को जागरूक करने का काम किया है। ताकि देश की जनता को सच पता चल सके। इस मौके पर उनके साथ जिला महासचिव मोहित चौधरी, मुकेश प्रजापति, जगत बिष्ट, रहीसुद्दीन सैफी, रोबिन कुमार, जहीर खान उपस्थित रहे l