यूपी – गाजियाबाद 20 नवंबर साध्वी महंत कैलाश गिरी महाराज और उनके साथ कई मातृशक्ति ने अष्टमी के दिन गौ माता का पूजन किया सभी ने गौ माता के चरण धुलाई वस्त्र उड़कर तिलक लगाकर गुड से भोग लगाया गले में पुष्पमाला डालकर गौ माता की दीप जलाकर घंटी बजाकर विधिवत आरती पूजन किया।
महंत कैलाश गिरी महाराज सनातनियों को संदेश दिया कि गौ हत्या बंद करने में सभी सहयोग करें और सभी सनातनी साथ मिलकर आवाज़ उठाएं की गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए। उन्होंने कहा गौ माता के अंदर कोटि-कोटि देवी देवता निवास करते हैं हम सनातनियों को गौ माता का पूजन अवश्य करना चाहिए। धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो पूरे विश्व का कल्याण हो गौ माता की जय हो गौ हत्या बंद हो गौ माता राष्ट्र माता घोषित हो सत्य सनातन धर्म की जय हो।