Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद विजयनगर स्थित जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में 17 नवंबर शुक्रवार को साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्कूल के बच्चों को साइबर क्राइम से बचने के टिप्स दिए गए। कार्यशाला का उदघाटन स्कूल के निदेशक डॉ करूण गौड़ व प्रधानाचार्य अंजू गौड़ ने किया।

निदेशक डॉ करूण गौड़ ने कहा कि साइबर क्राइम जिस तेजी से बढ रहे हैं, उसमें जरा सी भी लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। साइबर क्राइम से किस प्रकार खुद का बचाव करना है, बच्चों को इसकी जानकारी देने के लिए ही इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अंजू गौड़ ने कहा कि तकनीक का प्रयोग बढ़ने के साथ ही उससे जुड़े अपराध भी बढ रहे हैं। आज लोग जिस तेजी से साइबर क्राइम का शिकार बन रहे हैं, उसे देखते हुए तकनीक का सही प्रयोग करना बहुत जरूरी है। तकनीक का किस प्रकार सुरक्षित प्रयोग किया जाए, इसकी जानकारी देने के लिए स्कूल लगातार इस तरह के आयोजन करा रहा है।

कार्यशाला में विजयनगर थाने के सब इंस्पेक्टर अनुराग सिंह ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को बढ़ते साइबर क्राइम के कारणों की जानकारी दी। उन्होंने साइबर क्राइम से बचने के टिप्स दिए और कम्प्यूटर, लेपटॉप, मोबाइल फोन के साथ ही अपने बैंक खाते का प्रयोग करते समय बरते जाने वाली सावधानियों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि आजकल बहुत से ऐसे मैसेज आते हैं, जिनके द्वारा अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का दावा किया जाता है। हमें ऐसे मैसेज को नजरअंदाज करना है। साथ ही अनचाहे ईमेल, लिंक आदि से भी दूर ही रहना है।