Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

उत्तरकाशी में सुरंग हादसे का निरीक्षण करने सिल्क्यारा सुरंग पहुंचे केंद्रीय मंत्री वीके सिंह

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

उत्तराखंड – उत्तरकाशी 16 नवंबर बृहस्पतिवार को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग हादसे का निरीक्षण करने लिए सिल्क्यारा सुरंग पहुंचे। यहां हुई दुर्घटना के बाद 40 मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू का आज 5वां दिन है। इस बीच केंद्रीय मंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह जी ने उत्तरकाशी सुरंग दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान का जायजा लिया। उन्होंने स्वयं भी बचाव अभियान में रेस्क्यू टीम का सहयोग किया।

उत्तरकाशी सुरंग दुर्घटनास्थल पर केंद्रीय मंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह ने भूस्खलन के बाद सुरंग के अंदर फंसे 40 श्रमिकों की जान बचाने के लिए चल रहे बचाव अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा “काम चल रहा है, आवश्यक सामग्री भेजी जा रही है, हम अपने लोगों को बचाने में पूर्ण प्रतिबद्ध होकर लगे हुए हैं। हर सम्भव प्रयास जारी है। वी.के. सिंह ने संबोधित सेना के अधिकारियों और सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता की और जल्द से जल्द लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि “हर एक व्यक्ति की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है, हमारा कर्तव्य है, वह हर एक प्रयास किया जाना है जिससे सभी मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा सके।