Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट ने हिंडन नदी के तट पर किया छठ-घाट का उद्घाटन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा नीलमणि कॉलोनी, न्यू हिंडन विहार अर्थला हिंडन तट पर छठ-घाट का उद्घाटन शिक्षाविद, समाजवादी विचारक राम दुलार यादव ने फीता काट कर किया। समाजसेविका फूलमती यादव मुख्य रूप से कार्यक्रम में शामिल रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक श्रीवास्तव सुभाषवादी समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की, आयोजन समाजवादी पार्टी की नेत्री उर्मिला पटेल ने किया।संचालन विनोद अकेला ने किया।

इस अवसर पर नीलमणि कॉलोनी वासियों ने लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष शिक्षाविद राम दुलार यादव को प्रशस्ति-पत्र भेंट किया तथा भव्य छठ-घाट बनाने में उनकी भूमिका की सराहना की।साथ ही महिला उत्थान संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिन्दु राय, शिवशंकर, चिंतामणि यादव, सुशील पाण्डेय के सहयोग की प्रशंसा की।

मुख्य अतिथि समाजवादी विचारक शिक्षाविद राम दुलार यादव ने दीपावली गोवर्धन पूजा भईया दूज की बधाई देते हुए कहा कि महापर्व छठ करोड़ों भारतीयों की आस्था का प्रतीक है, यह कठिन व्रत श्रद्धालुओं द्वारा बड़े उल्लास से मनाया जाता है, मै नीलमणि कॉलोनी वासियों के संपर्क में रहा हूँ इनकी मांग पर इस छठ-घाट का निर्माण हुआ। भगवान भाष्कर जैसे विश्व को प्रकाश मान करते है वैसे ही अज्ञानता का अंधकार दूर हो, चारों ओर ज्ञान का प्रकाश फैले, लोग सद्भाव, भाईचारा, सहयोग से रहें, यही हमारी कामना है।उर्मिला पटेल ने कहा कि हिंडन तट पर हजारों महिलाएं हर वर्ष छठ पर्व पर आती है घाट न होने के कारण बहुत ही कठिनाइयों का उन्हे सामना करना पड़ता था। हम कई वर्षों से प्रयास कर रहे थे लेकिन न नगर-निगम ने ध्यान नही दिया न कोई सहयोग किया। लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट ने जनता के सहयोग से भव्य घाट का निर्माण कर हजारों लोगों की इच्छा आकांक्षा की पूर्ति की है हम सभी राम दुलार यादव जी के आभारी है आज छठ-घाट जनता को समर्पित किया गया। सैकड़ों लोगों ने छठ मईया की जय, भगवान सूर्य देव के जयकारे के साथ फीता काट कर घाट का निरीक्षण किया और वहाँ के भाई, बहनों से निवेदन किया कि इस भव्य, सुंदर छठ-घाट को स्वच्छ और भव्य रखने में सहयोगी रहे।

कार्यक्रम के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे गाजियाबाद नगर क्षेत्र में आज 81 घाट हैं लेकिन नीलमणि कॉलोनी में बना यह छठ-घाट गाजियाबाद के लिए एक मिसाल है, मै इस अवसर पर सभी समारोह में शामिल भाइयों, बहनों को बधाई देना चाहता हूँ तथा समाजवादी विचारक राम दुलार यादव समाज सेविका फूलमती यादव उर्मिला पटेल बिन्दु राय विनोद अकेला का धन्यवाद करता हूँ, सभी को गोवर्धन पूजा छठ महापर्व की बधाई देता हूँ।

कार्यक्रम में उपस्थित बाबू राम पटेल, कमल यादव, गणेश दत्त, भावीचन्द चौहान, अरविंद राय, अंजलि सिंह, दीपक झा, राम प्रताप सिंह, शनि सिंह, रंजना, हुलसी, पूजा चौहान, ममता, उर्मिला पटेल, बिन्दु राय ने महापर्व छठ-घाट बनाने में सहयोगी फूलमती यादव और सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।