Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

आमरण अनशन को जाते महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

हिन्दुत्व के नाम पर बनी सरकार में हिन्दुओ को अपनी बात कहने का अधिकार नही : महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी

यूपी – गाजियाबाद 7 नवंबर को प्रातः जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल चौधरी के समर्थन में दिल्ली के जंतर मंतर पर अनशन करने के लिये जाना शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को बहुत भारी पड़ा। उन्हें दिल्ली पुलिस की टीम ने उपायुक्त मनीष जोरवाल के नेतृत्व में दिल्ली में घुसते ही दबोच लिया और बहुत ज्यादा गाली गलौच के साथ गिरफ्तार कर गाजीपुर ले गयी।

पुलिस की गाली गलौच से ना डरते हुए महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने जब अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की बात की तो दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने उनकी नेतागिरी निकालने की धमकी देते हुए कहा कि उनके जैसे फालतू लोग रोज ड्रामा करते हैं। अभी थाने ले जाकर अच्छी तरह सेवा करेंगे तो यह क्रांति का सब भूत उतर जाएगा। पुलिस की धमकी से डर कर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने अपने सब साथियों को वहाँ से जाने के लिये कहा। जिसके बाद दिल्ली पुलिस उन्हें गाजीपुर थाने ले गयी।


दिल्ली पुलिस की गाड़ी में बैठते हुए महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने वहाँ उपस्थित पत्रकारों से कहा कि ये हिंदुत्व के नाम पर बनी सरकार अब हिन्दुओ से अपनी पीड़ा कहने का भी अधिकार छीन चुकी है। इस मौके पर महाराज जी के साथ अनिल यादव(छोटे नरसिंहानंद), विक्रम यादव, मनीष पंडित, देवेंद्र शर्मा, सत्यम पंडित, मोहित बजरंगी, सोनू यादव, अनिल, सुनोज शास्त्री, लाल बाबा, सत्यानंद गिरी, कृष्णा पंडित, अंकुर, अमित यादव, विवके गुर्जर, अमित शर्मा, विवेक ठाकुर, राहुल यादव मौजूद रहे।